Search

 
 
 

मझगांव : विद्यार्थियों के लिए जल्द शुरू होगी नि:शुल्क बस सेवा : निरल पूर्ति

 
Majhgaon (Md Wasi): आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मझगांव में मंगलवार को संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसमें मुख्य रूप से मझगांव विधायक निरल पूर्ति के साथ-साथ स्कूल के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे. विधायक ने छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिले इस पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि छात्र व अभिभावकों के साथ संवाद का आयोजन होना एक बेहतर कदम है. इससे विद्यालय में शिक्षकों द्वारा क्या पढ़ाया जा रहा और उनका अभिभावक कितनी मॉनिटरिंग कर रहे हैं इसकी जानकारी मिलती है. विद्यालय के शिक्षक और अभिभावक के द्वारा जानकारी मिली की प्लस टू उच्च विद्यालय होने के बावजूद यहां विषयवार शिक्षकों की भारी कमी है. इसको देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी से वार्ता किया गया है. जल्द ही शिक्षकों की कमी को दूर हो जाएगी. झारखंड सरकार ने मझगांव प्लस टू उच्च विद्यालय को एक आदर्श विद्यालय के रूप में चयन किया है. यहां हर तरह की सुविधा मिलती है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-teej-festival-celebrated-amidst-colorful-programs-at-nit-club-house/">आदित्यपुर

: एनआईटी क्लब हाउस में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मना तीज महोत्सव

छात्र-छात्राओं को जल्द मिलगी मुफ्त बस सेवा

शौचालय की कमी और पेयजल की समस्या को भी विधायक के समक्ष रखा गया. विधायक ने कहा कि विद्यालय के शिक्षक और प्रबंधक इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सरकार की ओर से छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति, साइकिल, कॉपी, किताब, स्कूल ड्रेस की सुविधा जरूर मिले. वहीं बच्चों को समय-समय पर होने वाले प्रतियोगिता परीक्षा में भी शामिल करें. जिससे उन्हें सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्कॉलरशिप योजना का भी लाभ मिल सके. उन्होंने बेनीसागर से चाईबासा तक छात्र-छात्राओं के लिए मुफ्त बस सेवा चलाए जाने की घोषणा की. आधारभूत संरचना में कोई भी कमी होने पर शिकायत प्रबंधन समिति और प्राचार्या को सीधे उनसे संपर्क करने को कहा. मौके पर बीडीओ जोसेफ काडुंलना, प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातार, बीस सूत्री अध्यक्ष धर्नुजय तिरिया, बीपीओ अरुण विश्वकर्मा, प्राचार्य राजीव वर्मा,15 सुत्री सदस्य दिलवर हुसैन, राजेश पिंगुवा, मोजाहिद अहमद, गोकुल पोलाई, मोहम्मद आबेदिन, मासूम रजा, मोहम्मद आदिल, शिक्षक विकास भोल, धिरेंद्र कुमार तिवारी, मुकेश साहु, अंजर हुसैन, मो जरीफ आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही