Search

 
 
 

मझगांव : स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, थाना में मामला दर्ज

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव थाना क्षेत्र के गडकेशना गांव में लगभग 13 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला थाना में दर्ज कराया गया है. बुधवार को पीड़ित छात्रा के माता ने इसकी सूचना मझगांव थाना को दी. पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे बेटी नहाने के लिए गांव से कुछ दूरी पर स्थित तालाब पर गई थी. उस दौरान तालाब पर कोई नहीं था. जल्दी से मेरी बेटी नहा कर घर आने वाली थी. तभी गडकेशना गांव के पांच लड़कों ने मेरी बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया. इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamata-banerjee-said-caa-is-related-to-nrc-hence-opposs-this-is-bjps-political-move-before-lok-sabha-elections/">ममता

बनर्जी ने कहा, CAA का संबंध NRC से, इसलिए विरोध…यह लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की राजनीतिक चाल
उन्होंने किसी को नहीं बताने की धमकी दी. काफी देर बाद छात्रा अर्धनग्न अवस्था में घर पहुंची. डर और लज्जा के कारण घर में कुछ नहीं बताई. शाम को जब हम और उसके पिता जंगल से घर आए तो काफी पूछने के बाद घटना के बारे में विस्तार से बताई. धमकी के कारण हम लोग भी डरे हुए थे. काफी हिम्मत कर बुधवार सुबह 10:00 बजे मझगांव थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी. सूचना के अनुसार छात्रा उत्क्रमित उच्च विद्यालय किशनगढ़ में पढ़ाई कर रही है. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने पुलिस वाहन भेज कर पीड़ित छात्रा का मेडिकल करवाया और मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-in-mobile-shop-of-baghbeda-thieves-took-away-mobiles-worth-lakhs/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा के मोबाइल दुकान में चोरी, लाखों के मोबाइल ले उड़े चोर
मझगांव के थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा कि स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना परिजन ने दी है. पुलिस टीम भेज कर बच्ची को घर से लाकर उनका मेडिकल कराया गया है और मामला दर्ज किया गया है. मामले का अनुसंधान जारी है. एक भी आरोपी नहीं बच पाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही