Search

 
 
 

मझगांव : गर्भवती महिलाओं का प्रसव स्वास्थ्य केंद्र में करवाएं- डॉ सनातन

 
Majhgaon (Md wasi) : मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को डॉक्टर सनातन चातार की अध्यक्षता में सहिया दिवस सह मासिक समीक्षा बैठक हुई. इसमें प्रखंड क्षेत्र की सभी स्वास्थ्य सहिया शामिल हुईं. बैठक में डॉक्टर सनातन चातार ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य केंद्र में ही प्रसव करवाना सुनिश्चित करें, ताकि जच्चा और बच्चा स्वस्थ रहे और उन्हें सरकारी लाभ मिल सके. सहिया हर सरकारी अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिमाह गर्भवती महिलाओं की अवश्य जांच कराएं. गर्भवती महिलाओं को समुचित इलाज, जांच व उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी मिलेगी. इससे कुपोषण व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की संभावना कम होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gurmat-poetry-competition-held-at-station-road-gurdwara-winner-participants-honored/">जमशेदपुर

: स्टेशन रोड गुरुद्वारा में आयोजित हुई गुरमत कविता प्रतियोगिता, विजेता प्रतिभागी हुए सम्मानित
प्रखंड क्षेत्र में टीबी मरीजों की साहिया अपने-अपने क्षेत्र में जरुर पहचान बनाएं और उन्हें सीएचसी लाकर जांच करवा कर दवा दिलवायें ताकि प्रखंड पूरी तरह टीबी मुक्त हो. आभा कार्ड, मौसमी बुखार, कोविड-वैक्सीन आदि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. मौके पर बड़ा बाबू सागर कुमार झा, बीपीएम मनोज कुमार, दीपक कुमार, राज लक्ष्मी, सूर्यमणि बिरूवा, सैईदा खातून, वीणा कुमारी, मासूमा खातून, सरस्वती, ऊर्मिला हेम्बम, रीता कुल्डी, साहला खातून, पदमनी सिंकु, सीता सिंकु सहित सैकड़ों उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही