Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : मुख्यमंत्री पशुधन योजना अंतर्गत किसानों को दी गई बकरी

Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड अंतर्गत कृषि कार्यालय के समीप शुक्रवार को मुख्यमंत्री पशुधन योजना अंतर्गत 100% अनुदान पर चयनित 17 लाभुकों को चार बकरी एवं एक बकरा का वितरण किया गया. इस अवसर पर कृषि पदाधिकारी सिरीप बास्के ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत चयनित प्रखंड़ के प्रत्येक लाभुकों को चार बकरी व एक बकरा दिया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी जोसेफ कंडुलना ने कहा की राज्य सरकार किसानों का आय दोगुनी करने के लिए अनेक प्रकार के जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/power-cut-in-jamshedpur-court-for-two-hours-work-disrupted/">जमशेदपुर

कोर्ट में दो घंटे बिजली रही गुल, कामकाज बाधित

रख-रखाव व पालन पोषण की दी गई जानकारी

सभी किसान किसी ना किसी माध्यम से जुड़कर इसका लाभ उठा रहे हैं और आत्मनिर्भर बन रहे हैं. इनके रख-रखाव व पालन पोषण की जानकारियां उपलब्ध कराई गई ताकि ये लोग स्वरोजगार करके अपने पैरों पर खड़ा हो सकें. मौके पर बीडीओ जोसेफ कान्डुलना, जिप सदस्य पूनम जेराई, लंकेश्वर तामसोय, कृषि पदाधिकारी सिरीप बाष्के, प्रखंड़ प्रमुख सरस्वती चातार, बीस सूत्री अध्यक्ष धनुर्जय तिरिया, सुलेमान हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही