Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : समाज विरोधी गतिविधियों को बंद करने के लिए ग्राम सभा कमेटी गठित

Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड अंतर्गत छोटा कंका गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों की एक विशेष बैठक समाजसेवी सबीर तांती की अध्यक्षता में आयोजित हुई. गांव के लातारसाई व चेतानसाई को मिलाकर ग्राम सभा समिति का गठन किया गया. सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा सर्वसम्मति से साबिर तांती को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाधक्ष का चयन किया गया. इसके साथ ही मागे सूसून अखड़ा में समिति के पदाधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन किया गया. विजय सिंह पूर्ति को साल का पौधा देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. नवगठित समिति के अध्यक्ष साबिर तांती ने कहा कि गांव का विकास, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कार्य किया जाएगा. एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना हो, अंधविश्वास, समाज विरोधी गतिविधियों पर रोक, डायन प्रथा पर जागरूकता फैलाकर हर हाल में इन कुरीतियों को फैलने नहीं दिया जाएगा. सैकड़ों ग्रामीणों ने शपथ लिया है कि अपने गांव को सुखी और संपन्न बनाएंगे. मौके पर विनोद बाडरा, मंगल सुंडी, विजय जेराई, मंत्री बांडरा, सोनाली बानरा, सावित्री बिरुवा,मादा पूर्ति, कुनी बानरा, विंडराई गागराई, आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-crpf-jawan-accused-of-rape-attempt-complaint-to-police/">चाईबासा

: सीआरपीएफ के जावन पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस से शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही