Search

 
 
 

मझगांव : स्वास्थ्य सहियाओं ने स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका, सरकार के खिलाफ लगाए नारे

 
Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव मुख्य चौक पर बुधवार को स्वास्थ्य सहियाओं ने सामूहिक रूप से झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया. मझगांव प्रखंड के सभी 103 स्वास्थ्य सहियाओं ने वेतन वृद्धि सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर बीते 23 जनवरी से सामूहिक हड़ताल पर चली गई हैं. अपनी मांगों को लेकर मझगांव सीएचसी से पैदल मार्च करते हुए मझगांव मुख्य चौक पर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ied-blast-jojohatu-village-of-muffsil-police-station-1-jawan-injured/">चाईबासा

: मुफसिल थाना के जोजोहातु गांव में आईईडी बलास्ट, एक जवान घायल

बीडीओ के नाम प्रधान लिपिक को सौंपा आवेदन

उसके बाद वहां से पैदल मार्च करते हुए मझगांव प्रखंड कार्यालय पहुंचकर मझगांव बीडीओ के नाम प्रधान लिपिक मोहम्मद वसीमउद्दीन को आवेदन सौंपकर अपनी मांगों को रखा. सहियाओं ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरी नहीं करता है हम सभी स्वास्थ्य सहिया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. अगर तब भी हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो जिला संघ के आह्वान पर भूख हड़ताल पर जाएंगे. मौके पर स्वास्थ्य सहिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष ललिता तिरिया, सावित्री देवी, खुशबू गागराई, जयंती जेराई, सावित्री सुंडी, विमला पाड़िया सहित सैकड़ों स्वास्थ्य सहिया प्रदर्शन में शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही