Search

मझगांव : प्रखंड क्षेत्र में आंधी, तूफान व ओलावृष्टि के साथ हुई जोरदार बारिश

Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की शाम इस साल की पहली बारिश तेज आंधी, तूफान व ओलावृष्टि के साथ हुई. बारिश रुक-रुक कर देर शाम तक जारी रही. ओलावृष्टि के कारण क्षेत्र में सब्जियों की खेती पूरी तरह बर्बाद हो गई है. मार्च माह में ही अधिकतर तालाब, कुआं व नलकूप सुख गए और पानी धरातल में चला गया है. ऐसे में बारिश होने से लोगों को आशा है कि पानी का जलस्तर बढ़ेगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-panchayat-representatives-submitted-demand-letter-to-ee-regarding-bagbeda-water-supply-scheme/">आदित्यपुर

: बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने ईई को सौंपा मांग पत्र
मालूम हो कि इस तरह की बारिश बीते पांच माह से प्रखंड क्षेत्र में नहीं हुई थी. क्षेत्र के लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार था, क्योंकि चिलचिलाती गर्मी से लोग बेहाल हो रहे थे. जोरदार बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली है. लेकिन ओलावृष्टि, तूफान व आसमानी बिजली से लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp