Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर लूट खसोट कर रही है हेमंत सरकार - बाबूलाल मरांडी

Advertisement
Advertisement
Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय मझगांव मैदान में रविवार को भाजपा का संकल्प यात्रा सह जनसभा कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित हुए. बाबूलाल ने जनसभा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया. जनसभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ झारखंड का निर्माण तत्कालीन केंद्र के एनडीए सरकार द्वारा किया गया था आज झारखंड को लूटने का कार्य मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वप्रथम महिलाओं के सम्मान लिए घर-घर शौचालय बनवाने का कार्य किया. हमारे गांव घर के लोग झोपड़िया में रहने को विवश थे. उन्हें प्रधानमंत्री ने आवास योजना का लाभ देकर पक्की घर देने का कार्य किया है. 2019 में विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने झूठा वादा कर सत्ता हथियाना का कार्य किया था. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-shobha-yatra-taken-out-on-karma-festival-people-danced-vigorously/">चक्रधरपुर

: करमा पर्व को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा, जमकर थिरके लोग

बालू माफिया को बचा रही है राज्य सरकार

[caption id="attachment_766958" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Majhgaon-Babulal-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जनसभा को संबोधित करते बाबूलाल मरांडी.[/caption] झारखंड सहित पश्चिम सिंहभूम के लोगों को अनाज तक नहीं मिल रहा है हेमंत सरकार बाजारों में बेचने का कार्य कर रही है और पैसे अपने झोली में भर रही है. पहले जिलों में हजार करोड रुपए आता था डीएमएफटी मद से. अब 4500 सौ करोड रुपए दे रही है केंद्र सरकार. लेकिन सांसद और विधायक लूट खसोट में लगकर रुपयों की बंदर बाट करने का कार्य कर रही है. झारखंड में ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर बड़े पैमाने पर जेब भरने का कार्य चल रहा है. पूरे झारखंड में जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि बनाने के लिए लोगों को हजारों रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं. नदी में बालू नहीं है क्षेत्र के थानेदार बालू के नाम पर पैसा वसूली कर रहे हैं और मुख्यमंत्री को भेज रहे हैं. राज्य सरकार बालू माफिया को बचाने का कार्य कर रही है. हेमंत सोरेन जमीन के नाम पर इतना पैसा खा चुके हैं कि ईडीसीबीआई से डर रहे हैं. ईडी के समन का जवाब तक नहीं दे रहे हैं. अगर आप सही है तो सामना क्यों नहीं कर रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी तत्काल दो दिन पूर्व महिलाओं को 33% आरक्षण देकर बड़ा सम्मान का कार्य क्या है जो पिछले 50 वर्षों में नहीं हुआ था अब उन्होंने कर दिखाया है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-government-should-release-rail-teka-agitators-unconditionally-kudmi-morcha/">रांचीः

रेल टेका आंदोलनकारियों को बिना शर्त रिहा करे सरकार- कुड़मी मोर्चा

बड़कुंवर गागराई सहित अन्य ने भी किया संबोधित

[caption id="attachment_766961" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Majhgaon-Babulal-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जनसभा में उपस्थित लोग.[/caption] आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा में भी महिलाओं को उनका सम्मान मिलेगा. गैस के दामों में 200 रुपये की कटौती की और 200 रुपये सब्सिडी के तौर पर दे रहे हैं. अब समय आ चुका है राज्य से भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें और आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में लूट खसोट वाली सरकार को सबक सिखाएं. सभा को पूर्व मंत्री बडकुंवर गागराई, जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, पूर्व प्रत्याशी भूषण पाठ पिंगुवा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल बिरुली आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर जेबी तुबिड, मालती गिलुवा, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी, जिप सदस्य सह भाजपा नेता लंकेश्वर तामसोय, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी पिंगुवा, जगदीश पाठ पिंगुवा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मजहर हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष अशोक पिंगुवा, महेंद्र गोप, मो सिराजुद्दीन, मो मुमताज़, जुबेर आलम, विजय प्रधान, जगदीश नायक आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही