Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : बुरुईकुटी गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने 5 घरों को तोड़ा, लाखों का किया नुकसान

Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड अंतर्गत घोड़ाबंधा पंचायत के बुरुईकुटी गांव में गुरुवार अहले सुबह 15-16 जंगली हाथियों का झुंड बुरुईकुटी गांव में घुस गए और कई ग्रामीणों के घर को तोड़कर घर में रखे अनाज को चट कर गए. जंगली हाथियों का झुंड ओडिशा सीमा की ओर से आकर गांव में घुस गए और गांव के चेमा पुरती, चोक्रो पुरती, सुनिका पुरती, सावित्री कुई, कृष्णा चंद्र जेराई व अन्य के घरों को तोड़ दिया. पीड़ित परिवारों ने कहा कि हम लोग रात में घर के अंदर सोए हुए थे. देर रात को जंगली हाथियों का झुंड हमारे गांव में घुसकर गांव में कोहराम मचा दिया और कई ग्रामीणों के घरों को तोड़कर घर में रखा धान चावल खा गए. इसके अलावे घर में रखे अन्य वस्तुओं को भी तोड़ दिया. इन्हें भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-cs-and-sdo-inspected-the-construction-work-of-the-hospital-building/">डुमरिया

: सीएस व एसडीओ ने अस्पताल भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

जंगली हाथियों का झुंड पोखरिया जंगल में जमाए हुए है डेरा

सभी ग्रामीणों का लाखों रुपए का नुकसान जंगली हाथियों ने कर दिया. अब ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग इतना सक्षम नहीं है कि अपने घरों की मरम्मत करवा सकें. जंगली हाथी द्वारा तोड़े गए घर से सभी परिवार के लोग बेघर हो गए हैं. अब भी जंगली हाथियों का झुंड नजदीक के पोखरिया जंगल में डेरा जमाए हुए हैं. अगर इन्हें वहां से नहीं खदेड़ा गया तो फिर से गांव में आकर कोहराम मचाएंगे. यह सूचना पीड़ित परिवारों ने स्थानीय पंचायत मुखिया विवेकानंद पूर्ती को दी. मुखिया घटना की सूचना पाकर गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की और पीड़ित परिवारों को वन विभाग से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. मुखिया द्वारा वन विभाग को भी घटना की सूचना दे दी गई है. मालूम हो की बीते 14 मई की रात को भी जंगली हाथियों का झुंड बगल के गांव में कई घरों को तोड़ दिया था. फिर से हाथी क्षेत्र में कोहराम मचा रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही