Search

 
 
 

मझगांव : गांवों में जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा, ग्रामीणों में दहशत

 
Majhgaon (Md wasi) : मझगांव प्रखंड अन्तर्गत सोनापोसी पंचायत क्षेत्र के बेलमा, कलकलगुटु, बाष्की बेताझुरी आदि गांव में बीते दो दिनों से लगभग 20 जंगली हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है. इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. झुंड में शामिल हाथी खेतों में लगे धान को बर्बाद कर रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात और रविवार को अहले सुबह लगभग दो दर्जन हाथी गांव में पहुंचे. हाथियों ने खेत में लगे स्थानीय किसान चातार की दो एकड़, जोगना महाराणा की डेढ़ एकड़, जयकिशन चातर की दो एकड़, बलदेव चातर की दो एकड़, बज्रमोहन चातर, साहदेव चातर, अनिल चातर आदि के खेत में लगे धान के बिचड़े को रौंदकर नष्ट कर दिया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-inflation-hit-on-diwali-and-chhath-festival-people-have-to-loose-their-pockets/">रांची

: दीपावली और छठ पर्व पर महंगाई की मार, लोगों को जेबें करनी पड़ रही ढीली
किसानों ने बताया कि इस बार काफी मेहनत करके खेत में पानी पटाकर धान की बुआई किये थे. उम्मीद थी कि धान की फसल अच्छी होगी लेकिन हाथी ने बिचड़े को रौंदकर बर्बाद कर दिया.वहीं मुखिया प्रतिनिधि गोविंद बिरुवा ने पीड़ित किसानों से मिलकर अंचल व वन विभाग से किसानों की फसल का मुआवजा की मांग की है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को भगाने की मांग की है. ग्रामीणों में जंगली हाथियों से दहशत बना हुआ है. बताते चलें कि क्षेत्र में नवंबर-दिसंबर में जंगली हाथी पहुंचते हैं परंतु इस वर्ष सितम्बर व अक्टूबर माह में हाथियों के आ जाने से लोगों में दहशत है. ग्रामीणों ने बताया कि झुंड में हाथी के छोटे-छोटे बच्चे भी हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही