Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : कुमारडुंगी में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, आठवीं के छात्र की मौत

Advertisement
Advertisement
Majhgaon (Md Wasi) : कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में हेलमेट नहीं पहने रहने के कारण सड़क दुर्घटना से आठवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई. मृतक कि पहचान अंधारी गांव निवासी गोपीनाथ माक्षी के 17 वर्षीय पुत्र पोरेश माक्षी के रूप में हुई है. मृतक के पिता गोपीनाथ से मिली जानकारी के अनुसार पोरेश उनका छोटा पुत्र था. वह शनिवार को दोपहर में अपना मोबाइल मरम्मत के बाद वापस लाने के लिए मझगांव गया हुआ था. इसके लिए वह घर से 18 सौ रुपए लेकर निकला था. मिली जानकारी के अनुसार पोरेस मोबाइल लेकर धानसारी, ईठर गांव होते हुए अपने घर अंधारी वापस लौट रहा था. तेज रफ्तार होने के कारण ईठर गांव की मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो कर बिजली के खंभे से टकरा गई. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-ganinath-govind-jayanti-cum-social-meeting-ceremony-organized/">मनोहरपुर

: गणिनाथ गोविंद जयंती सह सामाजिक मिलन समारोह का हुआ आयोजन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के आगे के दोनों सौकर बुरी तरह से टूट गए और पोरेस का सर खंभे से जा टकराया. इस दुर्घटना में दोनों हाथ टूट गए. हेलमेट नहीं पहने रहने के कारण उसकी सिर पर गंभीर चोट आई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छात्र आधे घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच झूलता रहा लेकिन समय पर मदद नहीं मिलने के कारण उसने दम तोड़ दिया. ग्रामीणों ने कुमारडुंगी थाना को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने 108 एंबुलेंस कि मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारडुंगी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही