Search

 
 
 

मझगांव : बूथ सम्मेलन में शामिल होने सैकड़ों भाजपाई चाईबासा रवाना

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड अंतर्गत 67 बूथ के भाजपा पार्टी कार्यकर्ता जिला बूथ स्तरीय सम्मेलन के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता मंगलवार को चाईबासा रवाना हुए. जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता लंकेश्वर तामसोय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन में शामिल होकर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के दिशा निर्देश को सुनने के लिए प्रखंड क्षेत्र काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता चाईबासा जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-mission-parivar-vikas-abhiyan-rath-flagged-off/">बहरागोड़ा

: मिशन परिवार विकास अभियान रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना
वहां से लौटने के बाद सभी पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के सभी बूथ के मतदाताओं को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना जो सफलतापूर्वक आम लोगों को मिल रही है, उसे बताएंगे. राज्य सरकार के भ्रष्टाचार को भी मतदाताओं को बताएंगे. आज पूरे झारखंड में लूट मची है. युवा बेरोजगार हैं. भ्रष्टाचार चरम पर है. झारखंड के मुख्यमंत्री जमीन घोटाले के आरोप में जेल में बंद हैं. चाईबासा जाने वालों में अनिल बिरुली, मजहर हुसैन, बुधराम हेंब्रम, अर्जुन हेंब्रम, जगदीश नायक समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही