Search

 
 
 

मझगांव : बाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रभारी सीडीपीओ ने की समीक्षा बैठक

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार परिसर में बुधवार को प्रभारी सीडीपीओ सह अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ. इसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थी. बैठक में क्षेत्र में सेविकाओं द्वारा चलाए जा रहे समर अभियान की समीक्षा की गई. सीडीपीओ ने प्रभार उपरांत पहला बैठक आयोजित कर सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं से कहा कि मझगांव प्रखंड क्षेत्र के चिन्हित कुपोषित बच्चों को बेहतर इलाज हेतु सरकारी अस्पताल भिजवाए. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-police-encounter-with-naxalite-misir-besra-faction-in-rengra-forest/">बंदगांव

: रेंगरा जंगल में नक्सली मिसिर बेसरा गुट से पुलिस की मुठभेड़
जो बच्चे कुपोषित है उनका नजदीक के कुपोषण उपचार केंद्र में नि:शुल्क इलाज किया जाएगा. जो बच्चे कुपोषित नहीं है और शारीरिक रूप से कमजोर हैं उन्हें विशेष ध्यान देकर इलाज करवाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा है कि नामांकित स्कूल पूर्व शिक्षा वाले सभी बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें ताकि शिक्षा के साथ उन्हें पोषण युक्त भोजन भी मिल सके. सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं नए गाइडलाइन के तहत ही केंद्र में कार्य करें. मौके पर सुपरवाइजर सरस्वती माझी सहित सभी केंद्र की सभी सेविका उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही