Search

 
 
 

मझगांव : स्वतंत्रता कप के दूसरे रोमांचक मैच में झीकपानी को हरा बड़बिल की टीम बनी विजेता

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव फुटबॉल मैदान में 75 वां स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा मैच में शुक्रवार को जीजीसी झीकपानी( झारखंड) बनाम डेविल वॉइस क्लब बड़बिल (ओडिशा) के बीच खेला गया. रोमांस से भरे इस मैच में पहले हाफ के अंतिम समय में ही बड़बिल की टीम गोल दागने में सफल रही. मैच के अंत तक दोनों टीमों के बीच कांटे का टक्कर रही. झीकपानी के कई शॉट को बड़बिल के गोलकीपर ने नाकाम कर दिया. इस तरह बड़बिल की टीम एक गोल से जीत कर अगले राउंड में पहुंच गई. भारी बारिश के बीच में हजारों दर्शक रोमांच से भरी मैच का बारिश में भीगते हुए लुत्फ उठाया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-guard-wall-of-the-culvert-near-the-lic-building-is-damaged-there-may-be-an-accident/">चाईबासा

: एलआईसी भवन के निकट पुलिया का गार्डवाल क्षतिग्रस्त, हो सकता है हादसा

जीतने वाली टीम को मिलेगा 1 लाख 11 हजार 111 रुपये का पुरस्कार

मालूम हो कि मझगांव मैदान में आजादी के बाद से निरंतर स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित होते आ रही है. इस बार पहला पुरस्कार 1 लाख 11 हजार 111 रुपये और दूसरा पुरस्कार  77 हजार 777 रुपये रखा गया है. शनिवार को पैंथर 11 भद्रक बनाम वारियर्स 11 मयूरभंज एवं यूथ क्लब जगन्नाथपुर बनाम मयूरभंज एक्सप्रेस टेंटोपोसी के बीच मुकाबला होगा. आज के मैच में बतौर मुख्य अतिथि मानकी मुंडा संघ के प्रखंड अध्यक्ष युगल किशोर पिंगुवा, मानकी जगन्नाथ पाठ पिंगुवा, नवयुवक संघ के खेल अध्यक्ष हाजी साजिद अहमद, मो मनाज़िर, सद्दाम हुसैन, अमरजीत गोप, आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-youth-sleeping-with-friends-murdered-by-slitting-his-throat/">रांची

: दोस्तों के साथ सो रहे युवक की गला रेत कर हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही