Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : पड़सा में स्वतंत्रता दिवस खेलकूद समिति गठित, भूषण पाठ पिंगुवा बने मुख्य संरक्षक

Advertisement
Advertisement
Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड के पड़सा फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस खेलकूद समिति पड़सा की बैठक भूषण पाठ पिंगुवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में स्वतंत्रता दिवस खेलकूद समिति के लिए आयोजन समिति गठन सर्वसम्मति से किया गया. कमेटी का मुख्य खेल संरक्षक भूषण पाठ पिंगुवा, अध्यक्ष शंकर बिरुवा, उपाध्यक्ष गुलशन चातार, सचिव अविनाश पिंगुवा, सह सचिव रघुनाथ गोप, कोषाध्यक्ष दोनार चातार, सह कोषाध्यक्ष अनिल चातार, खेल प्रभारी सिकंदर हेंब्रम व राजेश बिरुवा, सहायक खेल संरक्षक मनीष बिरुवा, सरीम बिरुवा, गोविंद बिरुवा का चयन सर्व सहमति से किया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-demand-to-postpone-the-major-election-the-matter-is-under-consideration-in-the-high-court/">चांडिल

: प्रमुख चुनाव को स्थगित करने की मांग, मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन

खेल का आयोजन बड़ी जिम्मेदारी होती है - पिंगुवा

मुख्य खेल संरक्षक बनाए जाने के बाद भूषण पाठ पिंगुवा ने कहा कि खेल का आयोजन बड़ी जिम्मेदारी होती है कमेटी के सभी सदस्य लगन और मेहनत के साथ हमेशा कार्य करते आए हैं और करेंगे. हमें विश्वास है कि इस मैदान में खेल का प्रदर्शन पूरे जिला में मिसाल बनेगा. खेल क्षेत्र में भाईचारा बढ़ाने का कार्य करता है. समिति का सदस्य हरीश बिरुवा, लक्ष्मण बिरुवा, माइकल चातार, नरेश बिरुवा, निशांत बिरुवा, जामविरा बिरुवा, नंदलाल तिरिया, सोनू मेरले को बनाया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही