Search

 
 
 

मझगांव : समाज को बदलने के लिए बच्चों का शिक्षित होना बहुत जरूरी : लंकेश्वर तामसोय

 
Majhgaon : मझगांव प्रखंड अंतर्गत पडसा पंचायत के सामुदायिक भवन बलियापदा में मंगलवार को एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ. चार दिवसीय इस शिविर में एस्पायर संस्था द्वारा बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा. शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मझगांव पश्चिम भाग जिला परिषद सदस्य लंकेश्वर तामसोय ने फीता काटकर किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-principal-of-amar-jyoti-school-sister-lily-honored/">जमशेदपुर

: अमर ज्योति स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर लिली को किया गया सम्मानित

बच्चों को शिक्षित होना जरूरी : लंकेश्वर तामसोय

[caption id="attachment_369920" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/noamundi-traning-2.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते जिप सदस्य व मौजूद लोग[/caption] प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य लंकेश्वर तामसोय ने कहा कि बुनियादी शिक्षा से ही शिक्षित और बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है, अगर जीवन में शिक्षा नहीं तो मनुष्य किसी काम का नहीं है. आज अशिक्षा के कारण ही बाल श्रम, बाल-विवाह, बाल-तस्करी और समाज विरोधी जैसी घटनाएं घट रही है. इसके लिए काफी जरूरी है कि हम अपने क्षेत्र के सभी बच्चों को शिक्षित बनाएंगे तो हमारा समाज इन सब बुराइयों से बच सकता है. बतौर प्रशिक्षक एलईपी समन्वयक सपना पात्रों ने कहा कि चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मझगांव प्रखंड के 12 पंचायतों के 24 विद्यालयों में सरकार द्वारा चलाई जा रही एफएलएन कार्यक्रम को मजबूती और विस्तारीकरण करने के लिए एस्पायर की ओर से वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-electricity-reached-village-village-of-the-district-information-given-to-public-representatives-by-organizing-a-festival/">चाईबासा

: जिले के गांव-गांव तक पहुंची बिजली, महोत्सव आयोजित कर जनप्रतिनिधियों को दी गई जानकारी

सरकारी शिक्षकों के साथ मिलकर पढ़ाएंगे वॉलिंटियर्स 

यह वॉलिंटियर्स विद्यालय में बच्चों को सरकारी शिक्षकों के साथ मिलकर पढ़ाने का कार्य करेंगे और यह बच्चों को विद्यालय तक पहुंच बनाने, नियमित विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक सुनिश्चित करने, खेलकूद गतिविधि कर बच्चों को पढ़ाने में सहयोग करेंगे. मौके पर जिप सदस्य लंकेश्वर तामसोय, मानस चक्र, सपना पात्रो, पूनम, भानुप्रिया, सुशीला पिंगुवा, ब्रजमोहन दिग्गी, अब्दुल अकिन, जयंती केसरी, अस्मिता हेंब्रम, शिलावती, सावन पान, केदार महाकुड आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही