Search

 
 
 

मझगांव : झारखंड सरकार सामूहिक प्रयास से ही विकास के पथ पर बढ़ रही आगे : निरल पूर्ति

 
Majhgaon : `आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार` कार्यक्रम झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. इसमें सरकारी तंत्र की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उक्त बातें आसनपाठ पंचायत के ईचापी मैदान में आयोजित शिविर के दौरान मझगांव के विधायक निरल पूर्ति ने लोगों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि इस शिविर में कई लाभार्थी पहुंचे हैं. जिन्होंने लाभ के लिए आवेदन किया है उनसे अपील है कि अपने आस-पड़ोस गांव के लोगों को भी प्रोत्साहित करते हुए शिविर में लाकर लाभ दिलाने का प्रयास करें. झारखंड सरकार सामूहिक प्रयास से ही विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है. विधायक ने कहा कि आसनपाठ में आयोजित सरकार आपके द्वार शिविर में कम भीड़ देखने को मिल रही है. प्रचार प्रसार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dhanteras-blast-of-mayumn-surabhi-branch-lucky-draw-on-21st/">जमशेदपुर

: मायुमं सुरभि शाखा का धनतेरस धमाका लकी ड्रा 21 को

युवाओं को राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराने की गारंटी : निरल पूर्ति

विधायक ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने स्थानीय नीति की घोषणा कर राज्य के युवाओं को पलायन से रोकने और राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराने की गारंटी दी है. जिससे अब उन्हें गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान जाकर काम करने की जरूरत नहीं है. प्राइवेट सेक्टर में भी 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने का प्रयास हेमंत सरकार द्वारा किया जा रहा है. इसके अलावा दर्जनों योजना का लाभ ग्रामीण इस शिविर में पहुंचकर उठा सकते हैं. इस मौके पर जिला के श्रमअधिक्षक ठाकुर, बीडीओ जोसेफ कान्डुलना, जिप सदस्य पूनम जेराई, प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातार समेत कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही