Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य चौक पर मंगलवार को झामुमो प्रखंड कमेटी ने प्रखंड अध्यक्ष राजेश पिंगुवा के नेतृत्व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फुंका. जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि भारत के भाजपा नीत राज्यों में आदिवासी मूलवासी सुरक्षित नहीं है मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक प्रतिनिधि द्वारा गरीब आदिवासी व्यक्ति के ऊपर पेशाब कर पूरा देश को शर्मसार कर देने वाली घटना की जा रही है. केंद्र सरकार द्वारा तानाशाह रवैया अपनाते हुए संविधान के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें फेरबदल करने में लगी हुई है. जिस तरह जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को खत्म कर दिया गया उसी प्लानिंग के साथ आज पूर्वोत्तर राज्यों में धारा 371 और 372 को खत्म करने की साजिश रच रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workshop-on-agniveer-organized-at-lbsm-college/">जमशेदपुर
: एलबीएसएम कॉलेज में अग्निवीर पर कार्यशाला आयोजित
: केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज की छात्रा प्रीति सुमन बिहार में बनी सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी
: एलबीएसएम कॉलेज में अग्निवीर पर कार्यशाला आयोजित
केन्द्र सरकार को मनमानी नहीं करने देंगे
संविधान में आदिवासी और मूलवासी के लिए सुरक्षा कवच के रूप में बनाए गए कानून को खत्म करने की साजिश रचकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा अध्यादेश लाने की कोशिश की जा रही है. केन्द्र सरकार समान नागरिकता संहिता कानून लाने का जो प्लान बना रही है पार्टी उसका पुरजोर विरोध करती है और करती रहेगी. आदिवासियों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. केंद्र सरकार को मनमानी नहीं करने देंगे. जरूरत पड़ी तो एक-एक आदिवासी मूलवासी अपनी जान दे देंगे लेकिन नागरिकता संहिता कानून लागू होने नहीं देंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kmpm-vocational-college-student-preeti-suman-became-assistant-public-sanitation-officer-in-bihar/">जमशेदपुर: केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज की छात्रा प्रीति सुमन बिहार में बनी सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी
Leave a Comment