Search

 
 
 

मझगांव : चलो आवास करें पूरा अभियान का किया गया शुभारंभ

 
Majhgaon (Md wasi) : मझगांव प्रखंड मुख्यालय के पंचायत मंडप में "चलो करें आवास पूरा" अभियान का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी जोसेफ कान्डुलना ने की. प्रखंड के जनप्रतिनिधि, पंचायत सेवक, स्वंयसेवक, रोजगार सेवक को आवास के प्रखंड समन्वयक जीत सिंह जोजो ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग की पहल अब ना रहे कोई आवास अधूरा, चलो करें आवास पूरा के तहत लंबित सभी आवासों को पूर्ण करने का अभियान शुरू किया गया है. ये कार्यक्रम 16 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलाना है. इसमें प्रखंड अंतर्गत 273 आवास लंबित हैं. 237 में 137 को दूसरा किस्त दिया गया है. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-a-police-station-where-the-office-is-run-from-the-veranda-the-building-is-dilapidated/">सिमडेगा

: ऐसा थाना जहां बरामदे से ऑफिस का होता है संचालन, जर्जर हुआ भवन
शेष 136 में कुछ लाभुक कार्य शुरू किये हैं. इसलिए आप सभी पंचायत मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व स्वंय सेवक, मानकी-मुंडा, वार्ड सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम के माध्यम से लंबित अपने-अपने पंचायत के गांव, टोले के लाभुकों की सहायता करें. मौके पर उपप्रमुख शबनम परवीन, जिला परिषद सदस्य लंकेश्वर तामसोय, 20 सूत्री सदस्य गोकुल पोलाई, समन्वयक जीत सिंह जोजो, मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा, सरिता बिरुवा, मधु धान, चंद्रिका नायक, लक्ष्मी पिंगुवा, चंद्रभूषण पिंगुवा, सोना सिंह पिंगुवा, निरंजन गोड़ आदि पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, पंचायत सेवक आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही