Search

 
 
 

मझगांव : प्रखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए पुरस्कृत किए गए मधुसूदन दास

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जोसेफ कंडुलना ने सोमवार को प्रखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान के तहत प्राथमिक विद्यालय गाड़ासाई के शिक्षक मधुसुदन दास को स्मृति चिन्ह, दस हजार का चेक व शॉल ओढ़ाकर पुरस्कृत किया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित शिक्षक से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. शिक्षक समाज का रोल मॉडल होते हैं उनके द्वारा तैयार किए गए बच्चे देश के भविष्य बनते हैं. मालूम हो कि शिक्षक मधुसूदन दास का सफर प्रावि जुड़ीपदा से आरंभ हुआ जो अब प्राथमिक विद्यालय गाड़ासाई में पदस्थापित हैं. इनकी खासियत यह है कि यह शिक्षक जिस विद्यालय में गए वहां पर छात्र संख्या शत प्रतिशत हो गई, शिक्षक के नाते इन्होंने विद्यालयों को नये मुकाम दिलाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-8-arrested-with-weapons-while-planning-crime-in-sidgora/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा में अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ 8 को दबोचा

घर-घर पहुंच कर विद्यार्थियों को विद्यालय से जोड़ने का कार्य किया

किसी विद्यालय को रेलगाड़ी का रूप दिया तो किसी बंजर विद्यालय को हरियाली में तब्दील कर दिये. इन शिक्षक से बच्चे इतना आकर्षित होते हैं कि प्रतिदिन का उपस्थिति 95% से अधिक रहती है, इन्होंने संबंधित विद्यालय के पोषक क्षेत्र में घर घर पहुंच कर बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का कार्य किया. सम्मानित शिक्षक मधुसुधन दास ने कहा कि सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. हमें जो नगद सम्मान मिला है मैं अपने विद्यालय के कमजोर बच्चों पर खर्च करूंगा ताकि मैं उन्हें सभी बच्चों के समान ला सकूं. मौके पर बीपीओ बलराज कपूर बीपीओ अरुण विश्वकर्मा, विशेष शिक्षक अब्दुल सत्तार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही