Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : महाराष्ट्र की टीम बनी स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता

Advertisement
Advertisement
Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव फुटबॉल मैदान में नौजवान कमेटी द्वारा आयोजित 75वां स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शुक्रवार को खेला गया, फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी महताब आलम उपस्थित थे. मुख्य अतिथि के द्वारा फुटबॉल को किक मारकर मैच का शुभारंभ किया गया. विशिष्ट अतिथि खेल संरक्षक सह मझगांव मानकी मुंडा संघ के प्रखंड अध्यक्ष युगल किशोर पिंगुवा ने संबोधित करते हुए कहा कि मझगांव मैदान में आजादी के बाद से ही इस मैदान में स्वतंत्रता कप का सफल आयोजन होते आ रही है. [caption id="attachment_408371" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Majhgaon-Football.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी.[/caption] इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-boogie-woogie-dance-competition-organized-on-the-occasion-of-ganesh-puja-in-guwa/">नोवामुंडी

: गुवा में गणेश पूजा के अवसर पर बूगी-वूगी डांस प्रतियोगिता आयोजित

कोरोना के कारण 2 साल तक इस टूर्नामेंट से वंचित रहे लोग

जिले का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट इस मैदान पर आयोजित किया जाता है. जिसमें देश के कई राज्यों से खिलाड़ी अपना जौहर दिखाते हैं और विदेशी मूल के खिलाड़ी भी अपने प्रदर्शन से हजारों दर्शकों का दिल जीतते हैं. कोविड-19 के कारण 2 साल तक इस टूर्नामेंट से वंचित रहे. इस वर्ष क्षेत्र के दर्शकों को टूर्नामेंट के माध्यम से मनोरंजन हुआ है. फाइनल मैच होली फेथ स्कूल (महाराष्ट्र) बनाम मेनका 11 चाईबासा के बीच खेला गया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-nitish-kumar-will-start-mission-2024-from-delhi-will-also-go-to-rajasthan-haryana/">बिहार

: नीतीश कुमार दिल्ली से शुरू करेंगे मिशन-2024, राजस्थान, हरियाणा भी जाएंगे

पहले हाफ में ही होली फेथ टीम ने विरोधी टीम पर दबदबा बना लिया था

पहले हाफ में ही होली फेथ टीम ने दो गोल दागकर अपना दबदबा बना लिया था तथा मैच के अंत तक मेनका टीम को 7 गोल दागकर स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 का विजेता बना. मुख्य अतिथि के द्वारा विजेता टीम को नकद 1 लाख, 11 हजार 111 रुपए और ट्रॉफी दी गई. उपविजेता टीम मेनका 11 चाईबासा को 77 हजार 777 रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई, फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच होली फेथ महाराष्ट्र के सोहराब अख्तर को दी गई. वहीं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब विजेता टीम के खिलाड़ी उमेर सैयद को मजहर हुसैन के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक साइकिल प्रदान की गई. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-12-children-of-mount-brescia-school-unconscious-in-class-room-admitted-to-nursing-home/">धनबाद

: माउंट ब्रेसिया स्कूल के 12 बच्चे क्लास रूम में बेहोश, नर्सिंग होम में भर्ती

मौके पर ये लोग हुए शामिल

मौके पर कमेटी के अध्यक्ष हाजी साजिद अहमद, उपाध्यक्ष कौशर अली, उपाध्यक्ष एखलाक हुसैन, उपाध्यक्ष दिलबर हुसैन, मोहम्मद सिकंदर, मझगांव प्रमुख शबनम परवीन, पंचायत मुखिया मधु धान, उप मुखिया सोनिका हेंब्रम, हसमत हयात, जिला परिषद सदस्य लंकेश्वर तामसोय, आबिद हुसैन, अब्दुल हमीद, मोहम्मद इमरान, मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा, मजहर हुसैन आदि उपस्थित थे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही