Search

 
 
 

मझगांव : फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर हुई बैठक

 
Majhgaon (Md Wasi) :मझगांव प्रखंड के अधिकारी पंचायत अंतर्गत अम्बाईमार्चा बाईगुटू में सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में सात व आठ अक्टूबर को होने वाले दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर रूपरेखा तैयार की गई. शिक्षक दुष्यंत गोप ने बैठक की अध्यक्षता की. इसमें नव युवक संघ कमिटी अंबाईमारचा बाईगुटू के सभी सदस्यों द्वारा सर्वसहमति से प्रथम पुरस्कार नगद 70,000  द्वितीय 50,000 तृतीय 20,000 एवं चतुर्थ 15,000 देने का निर्णय लिया गया. 2023 फुटबॉल खेल आयोजन का प्रतिनिधित्व करने के लिए अध्यक्ष दुष्यंत गोप. उपाध्यक्ष पातर पुर्ति, सचिव राज राउत, उपसचिव सानों सवैंया, कोषाध्यक्ष सिपुन राउत व उप कोषाध्यक्ष कामलेश पिंगुवा को कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से चुना गया. बैठक में उपस्थित अशोक राउत, हुरशीकेस राउत, लगेंन राउत, ग्यानरंजन गोप, कृष्णा, रुस्तम गोप, वीरसिंह सवैंया, अभीमन्यु राउत, बसंत गोप, रितिक सवैंया, गोविंदा गोप, घासीराम गोप, मनोरंजन गोप आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-kishor-sangh-sporting-club-holds-meeting-regarding-sports-competition/">नोवामुंडी

: किशोर संघ स्पोर्टिंग क्लब ने खेल प्रतियोगिता को लेकर की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही