Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : आवास दिवस पर प्रखंड के सभी पंचायतों में की गई बैठक

Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड के सभी पंचायतों में गुरुवार को आवास दिवस का आयोजन किया गया. मझगांव प्रखंड के 12 पंचायतों में पंचायत मुखियाओं की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने के लिए आवास दिवस का आयोजन किया गया. आवास योजना के प्रखंड समन्वयक जीत सिंह जोजो ने कहा कि झारखंड सरकार ग्रामीण विकास विभाग के आदेश के आलोक के आधार पर आवास दिवस आयोजित की जा रही है ताकि 2016-17 से लेकर 2021-22 तक के जितने भी अपूर्ण आवास है संबंधित लाभुक को समय अवधि देकर पूर्ण करने का निर्देश दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-two-accused-of-theft-arrested-cash-and-jewelery-recovered/">आदित्यपुर

: चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, नकद व आभूषण बरामद

45 सौ आवास पूर्ण किया जा चुका है

प्रखंड क्षेत्र में कुल 4921 आवंटित हैं जिसमें से 45 सौ से अधिक आवास पूर्ण किया जा चुका है, लेकिन अब भी लगभग 400 के करीब आवास अपूर्ण हैं जिसमें से 300 से अधिक आवासों का कार्य सुपर लेवल तक पहुंच चुका है. लगभग एक सौ से कुछ अधिक आवासों निर्माण का कार्य काफी धीमी गति से की जा रही है. उन सभी संबंधित लाभुकों को सख्त निर्देश देते हुए एक सप्ताह के अंदर आवास को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. अगर समय अवधि में संबंधित लाभुक कार्य पूरा नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध विभाग की ओर से कार्रवाई की जा सकती है. जिन पंचायतों में आवास योजना का कार्य अधिक है और धीमी गति से चल रही है उसमें विशेष तौर पर आवास कर्मियों की देखरेख में कार्य करवाया जाएगा. मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत मुखिया सभी आवास कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही