Search

 
 
 

मझगांव : प्रखंड क्षेत्र के मुखियाओं की बैठक आयोजित, शिक्षा पर हुई चर्चा

 
Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव पंचायत मंडप परिसर में गुरुवार को मझगांव प्रखंड क्षेत्र के मुखियाओं की बैठक मुखिया मधु धान की अध्यक्षता में आयोजित की गई. एस्पायर संस्था द्वारा आयोजित बैठक में शिक्षा संबंधित चर्चा की गई. बैठक में उपस्थित 8 पंचायत के मुखियाओं को संबोधित करते हुए रमन ने कहा कि शिक्षा के बिना शिक्षित समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. समाज को बदलने के लिए हर हाल में पंचायत के मुखियाओं को आगे आना आवश्यक है तभी हम अपने गांव और टोला से अशिक्षा को मिटा सकते हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-night-conference-of-oustees-will-be-held-on-jyestha-purnima-decision-taken-in-the-meeting/">चांडिल

: ज्येष्ठ पूर्णिमा को होगा विस्थापितों का रात्रिकालीन सम्मेलन, बैठक में लिया निर्णय

बैठक में विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा

बैठक में एनआरबीसी, आरबीसी, गर्ल्स आरबीसी,एफएलएन कार्यक्रम, बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल अधिकार, सामुदायिक जिम्मेदारी, मुखियाओं का दायित्व, विद्यालय प्रबंधन समिति का दायित्व, विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, बालक आरबीसी बेनीसागर में पानी की समस्या आदि मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. मौके पर नयागांव मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा, मझगांव मुखिया मधु धान, घोड़ाबंधा मुखिया विवेकानंद पुर्ती, खडपोस मुखिया प्रताप चातार, अधिकारी मुखिया चंद्रभूषण पिंगुवा, धोबाधोबिन मुखिया सोना सिंह पिंगुवा, अंगरपदा मुखिया चंद्रिका नायक, चंद्रकांत घाटे, एम चिश्ती, अब्दुल अकिन, अफाक असरार, जमादार हेंब्रम, संजीव, जवाहरलाल, मुकेश आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही