Search

 
 
 

मझगांव : रुआर कार्यक्रम के तहत पंचायत जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों की बैठक आयोजित

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड के +2 उवि मझगांव परिसर में बुधवार को रुआर कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय सरकारी शिक्षकों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ मझगांव जोसेफ कंडुलना ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि आज शिक्षा के बिना समाज अधूरा है. एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित रहता है तो उस समाज को शिक्षित समाज नहीं कहा जा सकता है. शिक्षित और विकसित समाज बनाने के लिए शत-प्रतिशत बच्चों का शिक्षित होना अति आवश्यक है. इसे भी पढ़ें :चंदवा">https://lagatar.in/candwa-jmm-leader-deepu-sinhas-allegation-the-morale-of-iron-thieves-increased-due-to-the-patronage-of-the-police/">चंदवा

: झामुमो नेता दीपू सिन्हा का आरोप- पुलिस के प्रश्रय से बढ़ा लोहा चोरों का मनोबल

बच्चों का रिजल्ट खराब क्यों हो रहा है चिंता का विषय - संदीप

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि सरकारी शिक्षकों को हर तरह की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है लेकिन दुर्भाग्यवश हमारा रिजल्ट जो पहले था अब भी वही है ऐसा क्यों सरकारी शिक्षक हर क्षेत्र में काबिलियत रखते हैं लेकिन हमारे क्षेत्र के बच्चों का रिजल्ट खराब क्यों हो रहा है यह काफी चिंता का विषय है. हम सभी को मिलकर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है. बच्चें ईमानदारी के साथ पढ़ाई करे. मौके पर प्रखंड उपप्रमुख शबनम परवीन, बीपीओ अरुण विश्वकर्मा, बीपीओ बलराज कपूर, प्राचार्य राजीव वर्मा, मझगांव मुखिया मधु धान, नयागांव मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा, अधिकारी मुखिया चंद्रभूषण पिंगुवा, तरतरिया मुखिया चांदनी जेराई, सपन साहू, ब्रजमोहन दिग्गी, दिलेश्वर बैहरा, अब्दुल अकिन, अजय आदि प्रखंड क्षेत्र के सरकारी शिक्षक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :शहर">https://lagatar.in/grabbing-of-land-by-land-mafia-in-the-heart-of-the-city-during-the-day-is-very-serious-jharkhand-high-court/">शहर

के बीचो-बीच दिन में भू माफियाओं का जमीन पर कब्जा करना बेहद गंभीर : झारखंड हाईकोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही