Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित

Advertisement
Advertisement
Majhgaon (Md Wasi) : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मझगांव में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को बैठक हुई. इसमें प्रखंड भर की सहियाएं शामिल थी. बैठक अध्यक्षता प्रभारी डॉक्टर सनातन चातार ने की. प्रभारी ने कहा कि 20 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसके तहत एक से लेकर 19 साल तक के शत-प्रतिशत बच्चों को कृमिनाशक अल्बेंडाजोल दवा का सेवन कराया जाना है. प्रखंड का लक्ष्य 41 हजार 152 है, इसलिए साहिया अपने अपने क्षेत्र में डोर टु डोर जाकर जो बच्चें स्कुल, आगनबाड़ी नहीं जाते हैं उन्हें चिन्हित करें और आंगनबाड़ी सेविकाओं को सूची जमा करें. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-district-council-vice-president-inaugurated-ganesh-puja-pandal/">मनोहरपुर

: जिला परिषद उपाध्यक्ष ने किया गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन 

दवा का सेवन सुनिश्चित कराने का निर्देश

उन्होंने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन के साथ-साथ एनिमिया सम्बंधित जानकारी दी. साथ ही बच्चों के समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने व पोषण की स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया. सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकित व अनामांकित शून्य से लेकर 19 साल तक के बच्चों को चिह्नित करते हुए कृमिनाशक दवा का सेवन सुनिश्चित कराने को कहा. मौके पर साहिया सावित्री देवी, खशबु गागराई, साहला खातून, ललिता, मासूमा खातून, जयन्ती, हनीफा खातुन आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही