Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : मशाल रैली निकाल कर बाल श्रम बंद करवाने का दिया संदेश

Majhgaon (Md Wasi) : बच्चों के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए कुमारडुंगी प्रखंड के छोटारायकमन गांव के युवाओं द्वारा गुरुवार देर शाम मशाल रैली निकाला गया. इस रैली ने पुरे गांव का भ्रमण किया और लोगों को जागरूक किया. इसमें युवा व बच्चे शामिल थे. सभी ने अपने हाथ में मशाल लिए हुए थे. इस कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी उत्सुकता नजर आई. रैली का शुभारंभ एस्पायर संस्था के प्रखंड समन्वयक गणेश कुमार साहू ने शुभ संदेश देकर किया. उन्होंने बच्चों को उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी. विद्यालय खुलने के बाद सभी बच्चों को विद्यालय जाने के लिए आग्रह किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-manager-of-boring-vehicle-snatched-in-potka-complaint-lodged/">जमशेदपुर

: पोटका में बोरिंग वाहन के मैनेजर से छिनतई, शिकायत दर्ज

सभी ने रखे अपने-अपने विचार

कार्यक्रम में बाल विवाह, बाल श्रम बंद करने व सभी बच्चों को विद्यालय जाना सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा किया गया. इस मौके पर अंकुश कुमार पान, कृष्णा पाठ पिंगुवा, सागर हेस्सा, गोरवारी  पाठ पिंगुवा, गौरव गोप, बाबिता पिंगुवा, प्रेम पोदार,  गोपाल गोप,  मनोज बालमुचू व अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही