Search

 
 
 

मझगांव : विधायक ने 200 केवी ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

 
Mazhgaon (MD Washi) : मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने रविवार को मझगांव पंचायत स्थित दिलदार चौक में 200 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन फीता काटकर किया. इस संबंध में विधायक ने कहा कि पिछले दिनों मझगांव के लोगों ने एक 200 केवी के ट्रांसफार्मर की मांग की थी. इसके बाद विभाग से समन्वय स्थापित कर ट्रांसफार्मर दिलाया गया है. इससे स्थानीय लोगों को काफी राहत महसूस होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रयास है कि राज्य का हर गांव, टोला बिजली से रोशन हो. इसी के तहत हम सभी के प्रयास से ट्रांसफार्मर दिलाकर इसका उद्घाटन किया गया है. साथ ही जहां भी जरूरत होगी स्थानीय जनता सीधे मुझसे संपर्क करें या आपके गांव, पंचायत या प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ता तक बात पहुंचाएं. हर गांव और टोला को जरूरत के मुताबिक ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ex-servicemen-service-council-celebrated-89th-air-force-day/">जमशेदपुर

: पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया 89वां वायु सेना दिवस

झारखंड सरकार गरीब परिवारों को 100 यूनिट बिजली देगी मुफ्त, प्रक्रिया आरंभ : विधायक

वहीं, स्थानीय टोला की महिलाओं ने विधायक के समक्ष कहा कि बिजली काफी बेहतर मिल रही है. लेकिन वे गरीब परिवार के लोग हैं अगर सरकार राहत दे तो उन्हें काफी सहायता होगी. इस पर विधायक निरल पुर्ती ने कहा कि झारखंड सरकार गरीब परिवारों को 100 यूनिट बिजली मुफ्त देगी. इसकी प्रक्रिया आरंभ है, 1 माह के अंदर लोगों को मिलने लगेगा. साथ ही दिलदार चौक में ही जनवरी माह में डीप बोरिंग करवा कर ऊपर टोला के लोगों को पानी पहुंचाई जाएगी. एक भी परिवार पानी और बिजली से वंचित नहीं होगा यह हमारी पहली प्राथमिकता है. 12 अक्टूबर से पंचायतों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित होनी है. क्षेत्र के एक भी गरीब परिवार सरकारी लाभ से वंचित नहीं होंगे. हेमंत सोरेन सरकार गरीबों की सरकार है और गरीबों के लिए कार्य कर रही है.  इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-samajwadi-laxmi-narayan-died-funeral-on-monday/">आदित्यपुर

: समाजवादी लक्ष्मी नारायण का निधन, अंतिम संस्कार सोमवार को

ये थे उपस्थित

मौके पर जिप सदस्य पूनम जेराई, प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेश पिंगुवा, 20 सूत्री अध्यक्ष धनुरजय तिरिया, मुजाहिद अहमद, दिलबर हुसैन, मझगांव मुखिया मधु धान, मुखिया प्रताप चातार, मुखिया सोना सिंह पिंगुवा, रवि पोलाई, सरस्वती सिंकू, आदिल अंसारी, सद्दाम, मुमताज हुसैन, शब्बीर अहमद, जाकिर हुसैन समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-crore-stolen-from-businessman-ajay-modis-house-in-rajendranagar/">जमशेदपुर

: राजेंद्रनगर में व्यापारी अजय मोदी के घर से दो करोड़ की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही