Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : कुमारदुंगी में विधायक ने किया 4000 फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास

Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव के कुमारदुंगी डीवीसी के सामने मुख्य सड़क से जाकोसाईं स्कूल तक पीसीसी सड़क का शिलान्यास शनिवार को विधायक निरल पूर्ति ने किया. इस मौके पर विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि पिछले दिनों क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने जाकोसाई पीसीसी सड़क निर्माण की मांग की थी. इसको लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए 4000 फीट पीसीसी पथ निर्माण की स्वीकृत कराई गई, जो डीएमएफटी फंड से बनेगी. इसकी लागत लगभग 85 लाख रुपए है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-gudabandhas-youth-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle/">घाटशिला

: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुड़ाबंधा के युवक की मौत

जर्जर सड़क के कारण लोगों को होती थी परेशानी

इस सड़क के बन जाने से दर्जनों गांव के लोगों को कुमारदुंगी मुख्यालय आने में आसानी होगी. बरसात के समय सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को चलने फिरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इसी को देखते हुए लोगों के समस्या का समाधान किया गया है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी मझगांव विधानसभा के कई क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य करवाया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य शशि भूषण पिंगुआ, उप प्रमुख बुधराम हेंब्रम, पंचायत समिति सदस्य गांधी गगराई, मुखिया रूप भेंगरा, दिलीप बालमुचु, महेश दास , गुलेश बेहरा, सुशील गोप समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही