Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : विधायक ने किया 680 फीट पीसीसी पथ का शिलान्यास

Advertisement
Advertisement
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव विधानसभा के विकास के लिए धीरे-धीरे सभी कार्य पूरे किए जा रहे हैं जिससे लोगों को हर स्तर पर सुविधा मिल सके. यह बातें क्षेत्र के विधायक निरल पूर्ति ने पीसीसी सड़क के शिलान्यास के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि कुमारदुंगी प्रखंड के बारुसाई पंचायत के ग्राम कुंकलपी में पहले भी एक पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया था, जो अधूरा था. स्थानीय ग्रामीणों के मांग के अनुसार दूसरे पाट में गोविंद कोडंकेल घर से कालीचरण आल्डा घर तक 680 फीट पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास गुरुवार को किया गया है. जिससे पूरे गांव की सड़क की कमी दूर हो जाएगी. विधायक ने कहा कि मझगांव विधानसभा में तेजी से विकास का कार्य किया जा रहा है. प्राथमिकता के आधार पर लोगों की सुविधा के लिए गांव के अंदर में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. हमारा प्रयास है कि कोई भी गांव ऐसा ना हो जिसमें लोगों को सड़क के लिए परेशानी का सामना करना पड़े. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rotary-club-distributed-nutritious-food-among-tuberculosis-patients-3/">चाईबासा

: रोटरी क्लब ने यक्ष्मा मरीजों के बीच किया पौष्टिक आहार का वितरण

मजबूती से सड़क निर्माण का दिया निर्देश

हर जरूरतमंद सड़कों को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. बीते दिनों क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय जनता ने सड़क, पुल, पुलिया, नाली, चापाकल, चेक डैम, सोलर लाइट आदि निर्माण के लिए मांग की थी. उन्हीं के आधार पर सूची अनुसार प्राथमिकता से उन योजनाओं का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को उनका लाभ मिल सके.  कुंकलपी में दोनों पाट में सड़क बन जाने से लोगों को आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी.  खासकर बरसात के समय जनता को इस सड़क से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. लेकिन अब वह समस्या खत्म हो जाएगी. विधायक ने संवेदक को निर्देश दिया कि समय का ख्याल करते हुए मजबूती के साथ सड़क का निर्माण कराएं और ताकि समय से इसका उद्घाटन हो सके. कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस मौके पर महेश दास,  मुखिया मथुरा कोडांकेल, जगमोहन महाराणा, दिनेश चंद्र महतो, सुशील, गुलेश बेहरा, रमेश गोप, पुलेन  समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही