Search

 
 
 

मझगांव : विधायक निरल पूर्ति ने किया विभिन्न योजनाओं को शिलान्यास

 
Majhgaon (Md Wasi) : विधायक निरल पूर्ति ने बुधवार को विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए फूल माला पहनाये. विधायक निरल पूर्ति ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुमारदुंगी प्रखंड के रायकमन और छोटालूंती में पीसीसी सड़क और मझगांव प्रखंड के कदवाड़ी में पुलिया निर्माण का शिलान्यास किया गया है. इनके निर्माण की मांग काफी दिनों से क्षेत्र के लोग कर रहे थे. इसको देखते हुए विभिन्न मदों से इन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है. सड़क व पुलिया का निर्माण हो जाने से लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. खासकर कदवाडीह पुलिया नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी. बारीश के समय लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत होती थी.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में विकास का नया आयाम तय कर रहे हैं. विकास योजना को गांव-गांव पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-mahatma-hansrajs-birth-anniversary-celebrated-at-tata-dav-school/">नोवामुंडी

: टाटा डीएवी स्कूल में मनाई गई महात्मा हंसराज की जयंती

लोगों को हर सुविधा दिलाने का हो रहा प्रयास

युवा ट्रेनिंग लेकर आत्मनिर्भर बन रहे हैं, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत गरीब परिवार को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है. जिस प्रकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आपकी योजना, आपका अधिकार, आपकी सरकार को चलाकर गांव-गांव में लोगों की समस्याओं का समाधान किया. उसी प्रकार प्रखंड स्तर पर स्वास्थ मेला लगा कर लोगों को स्वास्थ्य विभाग में चल रही योजन के बारे जानकारी दी गई. राज्य के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हेमंत सरकार का मकसद है. इस मौके पर शशि भूषण पिंगुआ, चांदमनी हेंब्रम, सुशील गोप, विभूति भूषण, राजेश पिंगुआ, पूनम जेराई, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही