Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : विधायक निरल पूर्ति ने किया चार पीसीसी सड़क का शिलान्यास

Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव विधानसभा के सभी सड़कों को चकाचक किया जाएगा. इसको लेकर कार्य तेजी से किया जा रहा है. यह बातें मझगांव प्रखंड में चार सड़कों का शिलान्यास करते हुए क्षेत्र के विधायक निरल पूर्ति ने कही. उन्होंने कहा कि मझगांव विधानसभा क्षेत्र के सभी सड़कों को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है. जिससे आने जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. खासकर बरसात के समय सुदूर क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को प्रखंड और जिला मुख्यालय आने में परेशानी होती थी, लेकिन अब लगातार क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों की मांगों के अनुसार प्राथमिकता के साथ सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. इसी के तहत गुरुवार को चार पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-relief-from-heat-can-be-found-from-19-there-may-be-partial-rain-after-noon-and-wind-may-blow/">जमशेदपुर

: 19 से मिल सकती है गर्मी से राहत, दोपहर बाद हो सकती है आंशिक वर्षा व चल सकती है सतही हवा

लोगों ने कई समस्याओं से कराया अवगत

इस दौरान मझगांव प्रखंड के धोबाधोविन पंचायत स्थित ऐसेलगुटू में पीसीसी पथ, तरतारिया पंचायत के भमरपानी गांव में मोटाई के घर से मुख्य सड़क तक 2200 फीट पीसीसी पथ, आंगरपदा पंचायत के सापरुमगुटू गांव स्थित माहलीपोखर में 100 मीटर पीसीसी पथ, 30 मीटर गार्डवाल तथा पुलिया और अधिकारी पंचायत के दीपासाई में 1 किलोमीटर पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया. इन सड़कों के बन जाने से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आने जाने में काफी सुविधा होगी. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक को बिजली, पेयजल, सड़क समेत अन्य समस्या की जानकारी दी. इस पर विधायक ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. मौके पर जिला परिषद सदस्य पूनम जेराई, 20 सूत्रीय अध्यक्ष धनुर्जय तिरिया, राजेश पिंगुआ, समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही