Search

 
 
 

मझगांव : मानकी- मुंडा संघ की मासिक बैठक आयोजित, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

 
Majhgaon : मझगांव प्रखंड के मानकी कार्यालय में मानकी- मुंडा संघ की मासिक बैठक अध्यक्ष युगल किशोर पाठ पिगुंवा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने, कोरोना बूस्टर डोज शिविर आयोजित करने और फसल बीमा को लेकर चर्चा हुई. अध्यक्ष युगल किशोर ने मानकी मुंडा को दिशा - निर्देश देते हुए कहा कि इस वर्ष अब तक औसत से काफी कम मात्रा में वर्षा हुई है. इसके चलते अपने-अपने क्षेत्र के किसानों को जागरुक करें की वे अपने पाँच एकड़ भुमि की फसल का बीमा अवश्य करवाएं. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-gudajhor-health-center-locked-down-villagers-created-ruckus/">गालूडीह

: गुड़ाझोर स्वास्थ्य केंद्र ताला बंद, ग्रामीणों ने किया हंगामा
इधर, 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रखंड के सभी मानकी - मुंडा व डाकुवा को सुबह 6 बजे प्रखंड मानकी कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया. संघ के अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी साथ में मिलकर झंण्डात्तोलन करेंगे. इसके मद्देनजर 10 अगस्त को मानकी कार्यालय में आपतकालीन बैठक रखी गई है. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देश है कि 12 वर्ष से अधिक उम्र वालों को कोविड 19 का बुस्टर डोज दिया जाएगा. इसके लिए गांव-गांव में लोगों को जागरुक करें. मौके पर मुन्ना विरुवा, सुखदेव पिगुंवा, प्रमाण चंद्र नायक, पवित्र जेराई, सोमवारी चातार, पासवान पाठ पिगुंवा आदि मानकी-मुंडा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही