Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : मामुं संघ का मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, समाज विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने का निर्णय

Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड अंतर्गत मानकी मुंडा (मामुं) संघ भवन सभागार में रविवार को मामू संघ के प्रखंड अध्यक्ष युगल किशोर पिंगुवा की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. संघ के प्रखंड अध्यक्ष द्वारा फरवरी माह में प्रखंड क्षेत्र के मानकी मुंडा के गतिविधियों पर समीक्षा की गई. उपस्थित मानकी मुंडा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि मझगांव प्रखंड क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना हम सभी ग्रामीण मुंडाओं की जिम्मेदारी है. समाज विरोधी गतिविधियों पर नजर रखकर उन पर अंकुश लगाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-of-gangda-and-chhotanagara-will-do-nh-jam-on-february-14-due-to-the-problem-of-drinking-water/">किरीबुरू

: पेयजल की समस्या को लेकर गंगदा व छोटानागरा के ग्रामीण 14 फरवरी को करेंगे एनएच जाम

क्षेत्र के एक भी छात्र-छात्राएं शिक्षा से वंचित न हों

छात्र-छात्राओं के शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि क्षेत्र के एक भी छात्र-छात्राएं शिक्षा से वंचित ना हों. उसके लिए ग्राम स्तर पर निगरानी की जाए. प्रखंड क्षेत्र के गांव में पेयजल की समस्या होने पर संघ को जानकारी मुहैया करवाई जाए ताकि समस्या का समाधान किया जा सके. किसी गांव में लगान वसूली बाकी है तो जानकारी दी जाए. जन वितरण प्रणाली दुकानदार कुमकुम महिला समिति के कार्य पर विचार विमर्श की गई. मौके पर बुद्धदेव पिंगुवा, खगेश्वर नायक, राज निकेश पिंगुवा, जुमल सिंह कोडेंकल, भरत कुमार सिंकु, मोरन सिंह बिरुवा, बुधराम पिंगुवा आदि मुंडा मानकी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही