Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : सांसद ने किया आरबीसी केंद्र का उद्घाटन, शिक्षा से वंचित 156 बच्चे रहकर करेंगे पढ़ाई

Majhgaon (Md Wasi) : हाटगम्हरिया प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय कुशमिता में बुधवार को बालक आवासीय सेतु पाठ्यक्रम (आरबीसी) का शुभारंभ पश्चिम सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने फीता काटकर किया. बतौर मुख्य अतिथि सांसद गीता कोड़ा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को बदलने के लिए शिक्षित होना अति आवश्यक है. अगर एक भी बच्चे शिक्षा से वंचित होते हैं तो हम समाज को बदल नहीं सकते हैं. दुर्भाग्यवश जागरूकता की कमी के कारण आज भी हमारे क्षेत्र में काफी बच्चे बाल श्रम, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, बाल विवाह और समाज विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित हो जाते हैं. ऐसे में समाज के लोगों को जिम्मेदारी लेकर आगे आने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-former-mla-wrote-a-letter-to-the-cm-for-action-against-the-aide-of-chief-engineer-virendra/">किरीबुरु

: मुख्य अभियंता वीरेन्द्र के सहयोगी पर कार्रवाई के लिए सीएम को पूर्व विधायक ने लिखा पत्र
[caption id="attachment_568906" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/01rc_m_132_01032023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बच्चों के साथ मौजूद सांसद व अन्य[/caption]

सांसद ने की संस्था के कार्यों की सराहना

एस्पायर संस्था काफी सराहनीय कार्य कर रही है उनके द्वारा वैसे बच्चे जो बाल मजदूरी कर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं, वैसे बच्चों के लिए यह संस्था आवासीय सेतु पाठ्यक्रम केंद्र संचालित कर उन्हें शिक्षित बनाकर सरकारी विद्यालयों में नामांकन करवाने का कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण बहुत सारे बच्चे ड्रॉप आउट हो चुके हैं. इसलिए आरबीसी केंद्र में जो बड़े बच्चे हैं उन्हें हुनर से जोड़ने वाली पढ़ाई भी करवाएं ताकि वह पढ़ाई के साथ-साथ हुनर भी अपना सके.  इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-people-caught-a-young-man-stealing-mobile-in-guddi-market-handed-him-over-to-the-police/">चक्रधरपुर

: गुदड़ी बाजार में मोबाईल चोरी करते युवक को लोगों ने धर दबोचा, किया पुलिस के हवाले

आने वाले दो वर्षों में प्रखंड भर के बच्चे होंगे शिक्षित

बीडीओ मलय कुमार ने कहा कि गांव से गरीबी हटाने का एक मूल मंत्र उपाय शिक्षा है. हम सभी अभिभावक निश्चय करें कि गांव का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना हो तो निश्चित रूप से हमारा गांव आने वाले समय में शिक्षित गांव बनेगा. एस्पायर संस्था के रमन ने कहां कि हाटगम्हरिया प्रखंड में आने वाले दो वर्षों में एक भी बाल श्रम और ड्रॉप आउट बच्चे नहीं होंगे. यहां शिक्षा से वंचित 156 बच्चों को रखकर शिक्षा दिलाने की कार्य किया जाएगा. मौके पर बीसी चंद्रकांत घाटे, मानस चक्र, हरे कृष्णा गोप, विशाल गोप, अमित कुमार सिकु, सचिनानंद कुम्हार, राकेश बानरा, अब्दुल अकिन, ब्रजमोहन दिग्गी, एम चिश्ती सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही