Search

 
 
 

मझगांव : 1 से 30 सितंबर तक मनाया जायेगा राष्ट्रीय पोषण माह, आंगनबाड़ी सेविकाओं ने की बैठक

 
Majhgaon (Md wasi) : मझगांव प्रखंड परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं की एक बैठक आयोजित हुई. सुपरवाइजर सरस्वती माझी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय पोषण माह जागरूकता कार्यक्रम चलाने को लेकर चर्चा हुई. राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के संबंध में जानकारी देते हुए परियोजना की सुपरवाइजर सरस्वती माझी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के स्कूल पूर्व बच्चों में बेहतर पोषण स्तर बनाने के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा कार्य किया जा रहा है. सेविकाओं के द्वारा क्षेत्र में पोषण शपथ लेते हुए "सही पोषण देश रोशन" के तहत जागरूकता रैली निकाली गई है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु:">https://lagatar.in/kiriburu-sbis-link-has-failed-for-four-days-due-to-thunderstorm-all-work-has-come-to-a-standstill/">किरीबुरु:

वज्रपात से फेल हुआ एसबीआई का लिंक, गुवा व बड़ाजामदा शाखा में जाकर बैंककर्मी निपटा रहे काम

पांच बिंदुओं पर दिया जा रहा जोर

राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 से 30 सितंबर तक प्रखंड एवं ग्राम स्तर पर आयोजित किया जा रहा है. इसके तहत पांच बिंदु पर जोर दिया जाएगा जिसमें सुनहरे हजार दिन, पौष्टिक आहार, अनीमिया प्रबंधन, डारिया रोकथाम, एवं स्वच्छता का विषय शामिल है. इन सभी मुद्दों को गांव स्तर पर समुदाय को जागरूक बनाकर कार्य किया जाएगा. मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी सेविका में मौजूद थी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-new-transformer-installed-in-thesapid-village-jmm-leader-sunny-oraon-inaugurated/">चक्रधरपुर

: ठेसापीड़ गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, झामुमो नेता सन्नी उरांव ने किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही