Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : होला-महल्ला के रूप में मनाई जाने वाली सिखों की खेल स्पर्धा का आयोजन 5 मार्च को मानगो गुरुद्वारा परिसर में स्थित मैदान में किया जाएगा. धार्मिक संस्था धर्म प्रचार कमिटी, जमशेदपुर व गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होला-महल्ला को समर्पित खेल प्रतियोगिता में जमशेदपुर के सिख बच्चे हिस्सा लेंगे. इस प्रतियोगिता के मद्देनजर धर्म प्रचार कमिटी, जमशेदपुर के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित की. बैठक में विभिन्न सब-कमिटियों का गठन कर सभी सदस्यों को उनकी जिम्मेवारी सौंपी गई. गुरशरण सिंह, हरप्रीत कौर, तवलीन कौर, बीबी मनप्रीत कौर व बलजीत संसोआ मेंटर के भूमिका में रहेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-arun-gupta-became-the-president-of-jharkhand-provincial-marwari-youth-forum/">जमशेदपुर
: अरुण गुप्ता बने झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष
: अरुण गुप्ता बने झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष
Leave a Comment