Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : बीएमसी उर्दू स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

Majhgaon (Md. Wasi) : बीएमसी मकतब उर्दू विद्यालय मझगांव में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर मंगलवार को विज्ञान दिवस मनाया गया. इसके तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए एस्पायर संस्था की ओर से विज्ञान मेला का आयोजन किया गया. मेला में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान से जुड़े जिद्दी गुड़िया, हथेली में छेद, पेंसिल का संतुलन, मनचाही बरसात, पिंजरे में तोता, जड़त्व का नियम, बोतल में नल, पेपर कप टेलिफोन सहित अन्य प्रकार की विज्ञान से जुड़ी 15 मॉडल गतिविधियां बच्चों ने प्रस्तुत किये. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-dc-orders-raid-against-illegal-mining/">पलामू

: डीसी ने अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी का दिया आदेश

ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में काफी प्रतिभाएं छुपी हुई हैं

एस्पायर के बीसी चंद्रकांत घाटे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में काफी प्रतिभाएं छुपी हुई हैं. अगर उन्हें विद्यालय और समुदाय द्वारा प्लेटफार्म दिया जाए तो हमारे छात्र-छात्राएं बुलंदियों तक पहुंचने का माद्दा रखते हैं. आज विज्ञान दिवस पर छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न प्रकार की विज्ञान से संबंधित स्टॉल लगाकर अचंभित कर दिया है. जिसमें विधालय के सभी शिक्षक, प्रथम संस्था के मिसबाह आलम, एम चिश्ती, अफाक असरार, अभिभावक काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही