Search

 
 
 

मझगांव: बच्चों के पढ़ाई में लापरवाही-कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: लक्ष्मी पिंगुवा

 
Mazgaon (Md. Wasi): मझगांव प्रखंड की आसनपाट पंचायत की मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा ने गुरुवार को मध्य विद्यालय खैरपाल का औचक निरीक्षण किया. उन्‍होंने प्रधानाध्यापक सतीश प्रधान एवं शिक्षकों से विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना, पठन-पाठन, शौचालय, स्वच्छता, पेयजल एवं शिक्षकों के उपस्थिति के बारे में जानकारी ली. विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ भी बैठक कर विद्यालय की समस्याओं पर किस तरह सुधार एवं छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिले इसके को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की लापरवाही, कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसे भी पढ़ें: 8">https://lagatar.in/8-year-old-girl-told-pm-you-are-modi-ji-you-do-job-in-lok-sabha-tv/">8

साल की बच्ची ने पीएम से कहा, आप मोदी जी हैं… आप तो लोकसभा टीवी में नौकरी करते हो

पेयजल के लिये जिला के पदाधिकारी से मिलेंगी मुखिया

मुखिया ने प्रार्थना सभा में उपस्थित बच्चों से मध्याह्न भोजन, साफ सफाई, कोरोना काल की आई हुई प्रतिपूर्ति भत्‍ता की राशि के संबंध में जानकारी ली. मुखिया विद्यालय के बच्चों को अनुशासन का पालन करने के लिये कहा. निरीक्षण में जो भी कमियां नजर आईं शिक्षकों को सुधार करने का सुझाव देते हुए कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि पंचायत में संचालित शिक्षा व्यवस्था को सबको मिलकर दुरुस्त करना है. पेयजल के लिये वह अपने स्तर से जिला के पदाधिकारी से मिलकर समाधान करने का प्रयास करेंगी. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-increase-research-activities-along-with-teaching-teacher-vice-chancellor/">जमशेदपुर

: अध्यापन के साथ शोध की गतिविधियां बढ़ाएं शिक्षक- कुलपति
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही