Search

 
 
 

मझगांव : चावल दिवस पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं – बीएसओ

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड सभागार परिसर में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी जोसेफ कंडुलना की अध्यक्षता में चावल दिवस को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ बैठक आयोजित की गई. उपस्थित जन वितरण प्रणाली के डीलरों को संबोधित करते हुए प्रभारी खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि चावल दिवस को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी डीलर आवश्यक रूप से दुकान खोल कर रखें. क्षेत्र के ग्रामीण जनता जन वितरण प्रणाली दुकान पर निर्भर हैं. हर हाल में उनका हक उन्हें देना आवश्यक है.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-due-to-cancellation-of-jan-shatabdi-problems-of-passengers-increased-passengers-upset/">चाईबासा

: जन शताब्दी रद्द होने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, यात्री परेशान

अन्य कई मुद्दों पर विस्तार पूर्वक हुई चर्चा

समय सीमा में ही वितरण करें और अपने पोषक क्षेत्र के लाभुकों को शिकायत का मौका ना दें. अगर किसी डीलर द्वारा अनियमितता बरती जाती है तो सख्त कार्रवाई होगी. आधार सीडिंग के लिए सभी डीलर अपने अपने क्षेत्र के लाभुकों का आधार छाया प्रति संगलन करें ताकि बाद में लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो. अन्य कई मुद्दों पर विस्तार पूर्वक दुकानदारों के साथ चर्चा की गई. मौके पर प्रभारी एजीएम राजेंद्र कुंकल, शंभू सांवैयां, लक्ष्मी पिंगुवा, मो. सिराजुद्दीन, प्रशांत पिंगुवा, अजय बारिक, मो. असादुल्लाह, मो. सरफुद्दीन, सहित सभी पीडीएस दुकानदार उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही