Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : पंचायत जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड़ कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रखंड के चिन्हित पंचायत जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ जोसेफ कान्डुलना ने की. प्रखंड़ में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम (RKSK) एवं विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम (SHWP) का संचालन स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा तकनीकी संस्थान सेंटर फॉर कैटालाइजिंग के तत्वावधान में किया जा रहा है. पद्मिनी पूर्ति ने कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत के जनप्रतिनिधियों को सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के प्रतिनिधि, पंचायत जनप्रतिनिधि को RKSK & SHWP कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी. इस कार्यक्रम के बेहतर संचालन हेतु पंचायत जनप्रतिनिधि के महत्वपूर्ण भागीदारी और उनकी भूमिकाओं को भी रेखांकित किया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-unbroken-harikirtan-of-kanyakubj-brahmin-samaj-completed-in-beldanga/">धनबाद

: बेलडंगा में कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का अखंड हरिकीर्तन संपन्न

RKSK कार्यक्रम एक महत्वाकांक्षी योजना है

उन्होंने कहा कि आज RKSK कार्यक्रम एक महत्वाकांक्षी योजना है. जिसके अंतर्गत 10-19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को पोषण में सुधार, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार, मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि, चोट और हिंसा को रोकना, नशीले पदार्थ के दुरुपयोग को रोकने से संबंधित जानकारी देना है तथा उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जा सके. साथ ही कम उम्र में विवाह, गर्भधारण एवं स्कूल ड्रॉपआउट के दुष्प्रभाव के बारे में भी चर्चा की गई. इससे निपटने के लिए संभावित प्रयासों पर चर्चा की गई. ग्राम स्तर पर उपलब्ध विभिन्न समितियों जैसे ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति, ग्राम बाल संरक्षण समिति, विद्यालय प्रबंध समिति आदि को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया ताकि इनके प्रयासों से कम उम्र में विवाह, गर्भधारण और स्कूल ड्रॉपआउट जैसे समस्याओं को रोका जा सके. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-webinar-organized-in-womens-college-on-international-womens-day/">चाईबासा

: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कॉलेज में वेबिनार आयोजित

कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

मौके पर प्रखंड़ प्रमुख सरस्वती चातार, सुपरवाईजर सरस्वती मांझी, आसनपाट मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा, मधु धान, प्रताप चातार, चंद्र भुषण पिंगुवा, विवेकान्नद पुरती, लक्ष्मी पिंगुवा, सरोज, निरंजन गोंड़, चादनी जेराई, सरिता बिरुवा, प्रखंड समन्वयक पद्मिनी पूर्ति, संकुल समन्वयक नीलम बीरूवा, कविता सिंकु, बंदगांव प्रखंड़ आतेन हेंब्रोम सहित मुखिया उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही