Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : पंचायत जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

Majhgaon (Md Wasi) : हाटगम्हरिया प्रखंड के कुशमुंडा पंचायत भवन में शनिवार को पंचायत जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम एस्पायर संस्था के सहयोग से आयोजित हुई. पंचायत की मुखिया रानी मेलगांडी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित की गई. उन्मुखीकरण कार्यक्रम में प्रशिक्षक सचिदांनद कुम्हार ने संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मुंडा प्रत्येक गांव के रोल मॉडल होते हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-gold-medalist-will-wear-kurta-pajama-and-salwar-suit-at-the-sixth-convocation-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट पहनेंगे कुर्ता-पायजामा और सलवार सूट
उन्होने कहा कि अगर पंचायत जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मुंडा-मानकी आगे बढ़कर पहल करे तो गांव में एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगा और विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति रहेगी. समाज की लापरवाही के कारण कई बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाते हैं और बाल-श्रम, बाल-विवाह एवं समाज विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित हो जाते हैं. इन प्रथाओं को रोकना है तो गांव के पंचायत जनप्रतिनिधि को हर हाल में आगे आना होगा तभी हम शिक्षित समाज की कल्पना कर सकते हैं, उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश बानरा, ओम कुमारी, मनीषा गागराई, ललिता देवगम, पद्मनी बोदरा सहित सभी पंचायत जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-youth-caught-stealing-was-beaten-to-death/">आदित्यपुर

: चोरी करते पकड़े गए युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही