Search

 
 
 

मझगांव : मंझारी मे एक दिवसीय एसटीटीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

 
Majhgaon (Md Wasi) : राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वावधान में मंझारी प्रखंड के पुटिसिया गांव में स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय में एक दिवसीय एसटीटीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री तथा भाजपा नेता बड़कुंवर गागराई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर चर्चा करते हुए इसका लाभ उठाने के लिए जागरूक होकर आगे आने की आवश्यकता पर बल दिया. कहा कि भारत गांव का देश है तथा ग्रामीण श्रम शक्ति भारतीय अर्थव्यवस्था के मुख्य मेरुदण्ड हैं. [caption id="attachment_634316" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/11rc_m_170_11052023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित लोग[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-stood-up-against-the-removal-of-shopkeepers-from-burmamines-nml-chowk/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस एनएमएल चौक से दुकानदारों को हटाए जाने के विरोध में खड़े हुए विधायक सरयू राय

ई-श्रम कार्ड बनवाने की अपील

इस अवसर पर मौजूद बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर गोप ने शिक्षित युवकों को प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना आत्मनिर्भर भारत से जुड़कर देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भागीदारी निभाने का आह्वान किया. उन्होंने वितीय लेन-देन में डिजिटल साक्षरता तथा ई-श्रम कार्ड बनवाकर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने को कहा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड प्रमुख सुशीला बारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक रघुनाथ हेम्ब्रम, शिशु विद्या मंदिर के शिक्षक महेन्द्र गोप, गोविन्द चन्द्र गोप, वासुदेव महाराणा, दिलीप कुमार गोप (समाजसेवी) आदि का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही