Search

 
 
 

मझगांव : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल, रेफर

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव थाना क्षेत्र के सिलफोड़ी गांव के समीप मोड़ पर सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया. मृतक की पहचान ओडिशा के घाघरबेडा थाना क्षेत्र अंतर्गत नकसरा निवासी व्यक्ति शैलेश गिरी (60) के रूप में हुई है. जबकि घायल मझगांव थाना क्षेत्र के डाबुसाई निवासी सुरेंद्र चातर (20) का इलाज अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर शैलेश गिरी, सुरेंद्र चातर व एक अन्य युवक तीनों मझगांव के कुशनुपुर सप्ताहिक बाजार से अपने गांव नकसरा जा रहे थे. बाइक सुरेंद्र चला रहा था. अचानक इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों बाइक समेत कल्वर्ट के नीचे जा गिरे. इस दुर्घटना में शैलेश गिरी को सिर में चोट लगने की वजह से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. जबकि सुरेंद्र चातर घटनास्थल पर ही घायल अवस्था में पड़ा रहा. इनके साथ मौजूद एक अन्य युवक जिसे ज्यादा चोट नहीं लगी थी वह मौके से फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-lodged-in-road-accident-death-case-on-nh-33/">जमशेदपुर

: एनएच 33 पर सड़क दुर्घटना में हुई मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

घायल को किया गया सदर अस्पताल रेफर

दुर्घटना के बाद कुछ देर तक घायल घटनास्थल पर पड़ा था. स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजमोहन दिग्गी की नजर पड़ी तो उन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाने का काफी प्रयास किया. परंतु साधन नहीं मिल पाया तो उन्होंने मझगांव थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी. सूचना उपरांत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए. केंद्र के डॉक्टर हरिपद हेंब्रम ने ओडिशा निवासी शैलेश गिरी को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. मृत व्यक्ति के परिजनों को सूचना मिलने के बाद गांव में मातम छा गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही