Search

 
 
 

मझगांव : ओडिशा के व्यापारी के मैनेजर से लूट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव थाना क्षेत्र के आसनपाठ पंचायत अंतर्गत सादोमसाई चौक के समीप ओडिशा के एक व्यापारी से लूट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आया आरोपी जैंतगढ़ का रहने वाला मसीउल रहमान है. पुलिस ने गुप्त सूचना आधार पर छापामारी कर मंगलवार रात उसे गिरफ्तार किया. मझगांव थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम न आरोपी मसीउल रहमान को उसके जैंतगढ़ स्थित घर से धर दबोचा और मझगांव थाना ले आई. बुधवार दोपहर चिकित्सीय जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-all-jharkhand-labor-union-took-out-a-rally-and-protested-at-the-block-office/">नोवामुंडी

: अखिल झारखंड श्रमिक संघ ने रैली निकाल प्रखंड कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

क्या था मामला

मझगांव थाना क्षेत्र के खैरपाल सादोमसाई चौक के पास 21 मई को अपराधियों ने ओडिशा के ररुवां में रहने वाले व्यापारी सुनील कुमार सुलतानिया के मैनेजर योगेंद्र कामिला से 22 लाख रुपए नकद और स्कॉपियो (जेएच06पी-3425) की लूट कर ली थी. तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था. भागने के दौरान अपराधी मैनेजर और स्कॉपियो के चालक का मोबाइल भी ले गए थे. हालांकि पुलिस ने घटना के आठ घंटे बाद ही पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर स्थित मुस्लिम बस्ती से एक आरोपी मंजूर अंसारी को नकद रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, लूटी गई स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली थी. घटना के बाद से पुलिस फरार अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही