Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : सरकारी विद्यालयों में हुआ अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन

Majhgaon (Md Wasi) : प्रखंड भर के सरकारी विद्यालयों में गुरुवार को एसएमसी अध्यक्षों की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक मिलन समारोह सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. मध्य विधालय आसनपाट में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. पंचायत की मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा ने उपस्थित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षित करने के लिए अभिभावक व शिक्षक दोनों की ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है. अभिभावकों का दायित्व होता है कि वे अपने बच्चों को घरेलू काम से दूर रखें तथा पठन-पाठन के लिए बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें. शिक्षकों का कर्तव्य होता है कि विद्यालय में उपस्थित बच्चों को गुणवत्ता रूपी शिक्षा प्रदान करे. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-revenue-employees-did-work-by-wearing-black-badges-on-11-point-demands/">मझगांव

: 11 सूत्री मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों ने काला बैच लगा कर किया कार्य
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/MAJHGAON-SEMINAR-2.jpeg"

alt="" width="572" height="381" />

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक में विधालय में शत प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति, छात्रों में लर्निंग गैप को पाटना, अभिभावक शिक्षक सहयोग का समर्थन, माध्यमिक एवं उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों में व्यवसायिक पाठ्यक्रम की जानकारी, परीक्षाओं में बच्चों के प्रदर्शन के बारे में बताना, शिक्षा में माता पिता की भागीदारी का समर्थन करना आदि पर चर्चा की गई. बैठक में बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुति, खेल-कूद,अभिभावकों के विचारों, सुझावों पर विचार-विमर्श कर स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए साझा रणनीति तैयार करने का भी आदेश दिया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-universitys-pg-semester-4-examination-starts-from-september-19-schedule-continues/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी सेमेस्टर- 4 की परीक्षा 19 सितंबर से शुरू, कार्यक्रम जारी

यह रहे उपस्थित

इस मौके पर कस्तुरबा गांधी विधालय मझगांव में शामिल हुई मझगांव मुखिया रिलन आभा मधु धान, विधालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष बुधराम सिंकु, घनश्याम गागराई, राभाव पुरती, सम्वन्यक सपना पात्रो, शौलेंद्र पिंगुवा, शिक्षक विमल किशोर बोईपाई, शिक्षक अजय कुमार, अबु तल्हा, चंचल भट्टाचार्य, राजीव वर्मा, विकास भोल, राजेश महतो, चांदु कुई, संजय जारिका, एम विलिम हो, मीनाक्षी कुमारी, मालती जोंको सहित जनप्रतिनिधि, अभिभावक व शिक्षक आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही