Search

 
 
 

मझगांव : पंचायत प्रतिनिधियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, बाल विवाह रोकने पर हुई चर्चा

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड के नयागांव पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को नयागांव पंचायत की मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ. सामाजिक संस्था एस्पायर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के हिमांशु प्रधान मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद थे. उन्होंने कहा कि पंचायत और गांव को विकसित बनाने के लिए शत प्रतिशत बच्चों का विद्यालय में नामांकन करवाना अति आवश्यक है. अगर एक भी बच्चा विद्यालय से वंचित रहता है तो हम अपने गांव को शिक्षित व विकसित गांव नहीं बना सकते हैं. बाल विवाह और बाल श्रम को रोकना अति आवश्यक है क्योंकि इन बुराइयों को नहीं रोका गया तो इसका बुरा परिणाम हो सकता है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-forest-department-breaks-illegal-construction-in-balrampur-rfo-takes-action/">आदित्यपुर

: बलरामपुर में वन विभाग ने अवैध कंस्ट्रक्शन को तोड़ा, आरएफओ ने की कार्रवाई

जनप्रतिनिधि ही गांव के रोल मॉडल

बाल श्रम, बाल मजदूरी एवं बाल विवाह जैसी प्रथा को रोककर ही नाबालिक बच्चे और बच्चियों को नया जीवन दिया जा सकता है. क्योंकि पंचायत जनप्रतिनिधि ही गांव के रोल मॉडल होते है ऐसे में उनका इस दिशा में कार्य बेहद ही महत्वपूर्ण है. मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने ग्राम सभा में आवश्यक रूप से यह सुनिश्चित करेंगे की एक भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे. मौके पर सीएफ एम चिश्ती, अजय कंसारी, भानुप्रिया पान, सुभाष पाट पिंगुवा, हिमांशु प्रधान आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही