Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, दूसरे के घर में ले रहे शरण

Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड के घोडाबंधा पंचायत अंतर्गत ग्राम बुरुईकुटी मे जंगली हाथियों का उत्पात निरंतर जारी है. 15 दिनों में तीसरी बार जंगली हाथियों के झुंड गांव में घुस आए है. हाथी गरीब ग्रामीणों का घर को निशाना बनाकर तोड़ रहे हैं और उसमें रखे धान चावल खा जा रहे हैं. इतना हीं नहीं गरीब किसानों ने बहुत मुश्किल से सब्जी की खेती लगाइ थी. लेकिन जंगली हाथियों के झुंड ने सब्जी के खेती को नुकशान पहुंचाया. शनिवार शाम को झुंड से अलग होकर जंगली हाथी बुरुईकुटी निवासी हेवी जेराई के घर को छोड़ कर घर में रखें दो पुडा धान, और बरसात माह के लिए रखा चावल खा गये. इससे किसान को 25 से 30 हजार रुपये का नुकसान हो गया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-as-soon-as-the-night-falls-wild-elephants-start-roaming-in-every-street-in-bajpayee-nagar/">चाकुलिया

: रात होते ही बाजपेयी नगर में गली-गली में घूमने लगते हैं जंगली हाथी

सैकड़ों परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

16 जंगली हाथियों का झुंड मझगांव प्रखंड के पोखरिया जंगल के आसपस डेरा जमाए हुए हैं. तीन दिन पूर्व ही जंगली हाथियों के झुंड ने गांव में कोहराम मचाते हुए आधा दर्जन से अधिक घरों को तोड़कर उसमें रखे धान चावल एवं सामग्री को नुकसान पहुंचा दिया था. अब फिर उसी गांव में हाथी दिन में आ धमक रहे है. इसके कारण क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है. जंगल से सटे घरों के लोग घर को छोड़कर दूसरे घरों में जाकर शरण ले रहे हैं. क्षेत्र के ग्रामीण रतजगा करने को विवश है. जिसके कारण सैकड़ों परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अब भी हाथियों का झुंड नजदीक के जंगल में डेरा जमाए हुए हैं. पंचायत के मुखिया विवेकानंद पुर्ति द्वारा पीड़ित परिवारों को तत्काल जरूरत के लिए मदद कर वन विभाग से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है. मुखिया ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-dev-snan-purnima-was-celebrated-in-the-radha-krishna-temple-of-mahishad/">बहरागोड़ा

: महिषाड़ के राधा-कृष्ण मंदिर में देव स्नान पूर्णिमा मनाई गई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही