Search

 
 
 

मझगांव: खुद चावल-पैसा देकर शिक्षक रखेंगे बीएमसी मकतब उर्दू मध्य विद्यालय के बच्‍चों के अभिभावक

 
Mazgaon(Md. Wasi): मझगांव प्रखंड अंतर्गत बीएमसी मकतब उर्दू मध्य विद्यालय परिसर में बुधवार को खडपोस पंचायत के मुखिया प्रताप चातार की अध्यक्षता में अभिभावकों का एक विशेष बैठक आयोजित की गई.  जिसमें विद्यालय की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी है. ऐसे में निर्णय लिया गया कि सभी अभिभावक चावल और कुछ पैसा देकर गांव के ही शिक्षित बेरोजगार युवक-यवतियों को पढ़ाने के लिये रखेंगे ताकि बच्चों का पढ़ाई गुणवत्ता पूर्ण हो सके. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-criminals-arrested-for-carrying-out-the-robbery-in-sidgora-a-dozen-absconded/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा में लूट की घटना को अंजाम देने आए के दो अपराधकर्मी गिरफ्तार, दर्जनभर हुए फरार

विद्यालय में रसोई घर का निर्माण जल्द आरंभ करवाया जाएगा: मुखिया

बैठक में इसके अलावा विद्यालय के बगल में खंडहर अवस्था में पड़े स्वास्थ्य केंद्र को ध्वस्त कर समतल करने का निर्णय लिया गया. मुखिया ने कहा कि 15वीं वित्त योजना के तहत विद्यालय में रसोई घर का निर्माण जल्द आरंभ करवाया जाएगा.  स्पायर सामाजिक संगठन के प्रखंड समन्वयक हिमांशु प्रधान ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत एफएलएन माध्यम से वॉलिंटियर्स द्वारा बच्चों को पढ़ाई करवाई जाएगी.  सभी अभिभावक निश्चय करें कि विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चे नियमित विद्यालय पहुंचे. मौके पर एसएमसी अध्यक्ष अब्दुल रहीम, प्रधान शिक्षक श्री नायक, जाकिर हुसैन, साजदा खातून, अब्दुल अकिन सहित काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:रूपा">https://lagatar.in/cm-spoke-to-roopa-and-labli-said-not-only-jharkhand-is-proud-of-you-the-country-is-also-proud/">रूपा

और लबली से सीएम ने की बात, बोले- आप पर झारखंड ही नहीं देश को भी गर्व
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही