Search

 
 
 

मझगांव : पीडीएस दुकानदारों को नहीं मिला आठ माह का कमीशन, हड़ताल का चेतावनी

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को जनवरी से लेकर जून तक का एनएफएसए व पीएमजीकेएवाई का कमीशन नहीं मिला है. इससे नाराज पीडीएस डीलरों ने बुधवार को प्रखंड के प्रधान लिपिक को बीएसओ सह बीडीओ के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि छह माह से जन वितरण प्रणाली विभाग द्वारा पीडीएस डीलरों को कमीशन नहीं दिया जा रहा है. इस कारण दुकानदारों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण आगे की वितरण व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने के लिए असमर्थ हैं. अगर 30 जून तक कमीशन का भुगतान नहीं किया गया तो प्रखंड भर के जन वितरण प्रणाली विक्रेता दो जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. मौके पर मांगी कुलडी, सुशील कुमार, एहतेशानूल अंसारी, संतोष कुमार प्रधान, गौरो चंद्र राउत, पितांबर नायक आदि डीलर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-car-accident-couple-narrowly-escaped/">मनोहरपुर

: कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचा दंपति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही